फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया: 'फिट वॉच' के लिए प्रधानमंत्री मोदी कह गए ऐसी बात, इस्तेमाल से पहले सोचेंगे आप

Thu, 29 Aug 2019 12:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का शुभांरभ कर दिया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। मेजर ध्यानचंद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी स्टिक ने दुनिया को मुग्ध कर दिया।आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया को लोगों से जन आंदेलन बनाने के लिए कहा। आगे की स्लाइड्स में जानें फिट इंडिया के लिए कही गईं प्रधानमंत्री की जरूरी बातें। 

विज्ञापन

2 of 6
-प्रधानमंत्री ने कहा जीवन का लक्ष्य तय करना जरूरी है। फिटनेस का बाय प्रोडक्ट है सुख और समृद्धि। फिटनेस के प्रति जागरूकता से दिनचर्या बदलती है। लक्ष्य तय करने से लाइफस्टाइल बदलती है। सफलता का फिटनेस से गहरा नाता। बॉडी फिट है तो माइंड हिट है।
विज्ञापन

3 of 6
-फिटनेस की बात करना फैशन स्टेटमेंट बन गया है। आज बच्चों को भी डायबिटिज हो रहा है। बदलती जीवनशैली के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। हम अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बीमारियों से बच सकते हैं।

4 of 6
-टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने स्टेप्स चले, अभी 5 हजार स्टेप्स नहीं हुए, 2 हजार स्टेप्स नहीं हुए, अभी और चलिए।
विज्ञापन

5 of 6
-समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल ही लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया। फिटनेस हमारे जीवन का सहज हिस्सा है। व्यायाम से आयु लंबी होती है। हम खाना खाकर डाइटिंग की चर्चा करते हैं। मोबाइल ऐप डाउनलोड करके उसे कभी देखते नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
-खेल का सीधा नाता फिटनेस से है। लेकिन आज जिस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार खेल से भी आगे बढ़कर है। फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है। पहले स्वास्थ्य से काम सिद्ध होते थे और अब स्वार्थ से हो रहे हैं। आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें