संक्रमण के लक्षणों के बारे में जानिए
- फोटो : istock
संक्रमण के लक्षणों के बारे में जानिए
अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि संक्रमितों में शुरुआती लक्षण आमतौर पर फ्लू की तरह (जैसे सिरदर्द, बुखार, मतली और उल्टी) होते हैं। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है इसके कारण होने वाली समस्याओं के बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। इस स्थिति में गर्दन में अकड़न, भ्रम, दौरे पड़ने, कोमा जैसी मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का खतरा भी हो सकता है। ये लक्षण आमतौर पर दूषित पानी के संपर्क में आने के एक से 12 दिनों के भीतर शुरू होते हैं। लक्षण तेजी से विकसित हो सकते हैं और पांच से 18 दिनों के भीतर संक्रमण घातक हो सकता है।