फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी: सांस के मरीजों के लिए होली कहीं बन न जाए मुसीबत? इन बातों का रखें खास ख्याल

Mon, 29 Mar 2021 12:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
होली भले ही रंगों और उत्सव का त्योहार है, लेकिन कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही मुसीबत का कारण बन सकती है। डायबिटीज, हृदय रोग और सांस की बीमारियों से ग्रसित लोगों को होली के त्योहार में कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। होली का माहौल, विशेष तौर पर सांस के रोगियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। चारों तरफ उड़ रहे रंग ऐसे रोगियों की मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। यदि आपको अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों की शिकायत है तो इस मौसम में आपको खास सावधानी बरतने की आवश्यकता हो जाती है। आइए जानते हैं कि सांस के रोगियों के होली के समय में किन बातों पर विशेष ध्यान रखनी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रंगों का इस्तेमाल कम करें
सांस की समस्याओं से ग्रसित लोगों को रंगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि रंग आपके मुंह में न जाने पाएं, इससे अस्थमा के अटैक आने का डर रहता है। विशेषकर सूखे रंगों से ऐसे लोगों को बचकर रहना चाहिए, सूखे रंगों के संपर्क में आने से आपकों सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कोशिश करें कि सिर्फ प्राकृतिक रंगों को ही प्रयोग में लाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पौष्टिकता वाले आहार का करें सेवन
सांस के रोगियों को इस दौरान पौष्टिकता वाले आहार का सेवन करना चाहिए। खाने में सिर्फ उन्हीं चीजों को प्रयोग में लाएं जो सांस का बीमारी के लक्षण को कम करने में आपकी मदद कर सकते हों। उन आहारों को खाने में शामिल करें जो शरीर मे किसी प्रकार के इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक हो सकें। फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना ऐसे रोगियों के लिए लाभदायक माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बचाव के उपकरणों को साथ में रखें
जिन लोगों को सांस की समस्या है उन्हें आपने साथ दवाइयां और इनहेलर जैसे उपकरण हमेशा तैयार रखने चाहिए। रंगों के कारण कई बार ऐसे रोगियों के सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, इस स्थिति में दवाइयां और इनहेलर आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा चूंकि होली के दिन ज्यादातर अस्पताल बंद होते हैं इसलिए अपने डॉक्टर से आवश्यकता पड़ने पर संपर्क करने की व्यवस्था बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें