फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने से पहले और बाद में त्वचा का कैसे रखें ख्याल? जानें विशेषज्ञों की राय

Mon, 29 Mar 2021 12:26 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

होली रंगों और उत्साह का त्योहार है। एक दूसरे को रंग लगाने और खूब मस्ती करने वाले इस त्योहार का इंतजार हमें पूरे साल होता है। पर इस आनंद और हुड़दंग के बीच आपकी त्वचा का क्या, जिसका पूरे साल आप ख्याल रखते हैं? बाजार में बिकने वाले रंग हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैंं, कई बार इन रंगों का ऐसा असर होता है कि ये रंग जहां लगे होते हैं वहां पर दाने निकल जाते हैं। निश्चित है, आप भी बिल्कुल नहीं चाहते होंगे कि त्योहार के आनंद के बीच आपकी त्वचा को कोई नुकसान हो। इस बारे में आपको जरा भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगली कुछ स्लाइडों में हम ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप त्वचा को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या कहना है विशेषज्ञों का?

विशेषज्ञों का कहना है कि होली के लिए खान-पान की तैयारियां हम हफ्तों पहले से शुरू कर देते है तो फिर अपनी त्वचा को लेकर इतनी लापरवाही क्यों? बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह के रसायनों की मिलावट होती है, ऐसे में होली में सिर्फ प्राकृतिक रंगों को ही प्रयोग में लाएं। होली के पहले और बाद में त्वचा का कैसे ध्यान रखें, आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

होली खेलने से पहले क्या करें?

होली खेलने जाने से पहले त्वचा पर क्रीम या लोशन लगा लें, जिससे रंगों का संपर्क सीधे तौर पर आपकी त्वचा से न हो। बाजार में मिलने वाले रंगों में कई प्रकार के रसायन मिल होते हैं ऐसे में सिर्फ हर्बल रंगों को ही प्रयोग में लाएं। त्वचा के साथ बालों का ध्यान रखना भी जरूरी है। रंगों में मौजूद रसायन बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए रात में ही बालों में तेल की अच्छे से मालिश कर लें।

विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

होली के बाद क्या करें?

होली के बाद त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चेहरे पर 100 प्रतिशत प्राकृतिक गुलाब जल लगा सकते हैं। यह त्वचा जलन को शांत करने के साथ रंगों से होनी वाले नुकसान से बचाती है। इसके अलावा त्वचा पर अगर दाने हो गए हों तो नेचुरल फेसमास्क का प्रयोग करें। आप इन मास्क को घर पर ही प्राकृतिक सामग्री जैसे खीरा, टमाटर और दही के साथ बना सकते हैं। ये पैक न केवल आपकी त्वचा को निखारेंगे साथ ही त्वचा की समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें