कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण
- फोटो : istock
कैसे देखे जा रहे हैं इसके लक्षण?
सीडीसी ने कहा, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि LB.1 के अपने विशिष्ट लक्षण हैं या नहीं। हालांकि सरकारी एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कोविड-19 के बुनियादी लक्षणों की जानकारी दी है। ये लक्षण वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिनों के बीच दिखाई दे सकते हैं। ज्यादातर लोगों में बुखार या ठंड लगने, खांसी, सांस फूलने या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, गले में खराश, मतली या उल्टी जैसी समस्याएं हो रही हैं।
विशेषज्ञों ने कहा, इन लक्षणों के अलावा कुछ लोगों में गंभीर समस्याएं जैसे छाती में लगातार दर्द या दबाव बने रहने, भ्रम, त्वचा या होंठों के रंग में बदलाव भी हो सकता है। अगर आपमें ऐसे लक्षण हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।