पोस्ट कोविड सिंड्रोम ठीक होने में लग सकता है समय
- फोटो : iStock
ऐसे लोगों में पोस्ट कोविड का खतरा अधिक
अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली के डॉ विक्रमजीत सिंह (डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेल मेडिसिन) कहते हैं, कोरोना की दूसरी लहर ने शरीर के कई अंगों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इन समस्याओं को ठीक होने में लंबा समय लग सकता है। कोरोना संक्रमण के कारण जिन लोगों को आईसीयू में भर्ती होना पड़ा या जिनमें संक्रमण के गंभीर लक्षण थे, उनमें पोस्ट कोविड की समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली का यहां भी विशेष रोल है। मधुमेह, हृदय-फेफड़े के रोग, कैंसर या प्रतिरक्षा संबंधी अन्य समस्याओं के शिकार लोगों में लॉन्ग कोविड सिंड्रोम ठीक होने में ज्यादा समय भी लग सकता है। ऐसे रोगियों को कोरोना से ठीक होने के बाद भी विशेष उपचार की आवश्यकता है।