फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: कोरोना संक्रमण के कारण हुई कमजोरी को ऐसे भगाएं दूर, जरूर करें ये पांच काम

Wed, 05 May 2021 08:25 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


देश में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन तीन लाख से अधिक आ रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। कोरोना की इस दूसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी वैसे मरीजों की संख्या लाखों में है, जो घर पर रहकर ही कोरोना को मात दे रहे हैं। हालांकि कोरोना से ठीक होने के बाद भी थकान और कमजोरी कई दिनों तक बनी रहती है, जिसे दूर करने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना संक्रमण के कारण हुई कमजोरी को कैसे दूर भगा सकते हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सुबह जल्दी उठने की आदत डालें 
  • सुबह की ताजी हवा और धूप शरीर के लिए फायदेमंद होती है। चूंकि सुबह में धूप ज्यादा तेज नहीं होती है, इसलिए कम से कम 15-20 मिनट तक को सुबह की धूप जरूर लेनी चाहिए, इससे शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होगी। अगर आप सुबह जल्दी उठेंगे तो खुद को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। इससे आप न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नियमित रूप से योग और व्यायाम करें 
  • चूंकि कोरोना संक्रमण के कारण शरीर काफी कमजोर हो जाता है, इसलिए इससे निजात पाने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन ध्यान रहे कि अचानक से बहुत भारी-भरकम व्यायाम न करें, बल्कि आसान व्यायाम करें और जितना हो सके उतना ही करें। इसमें बहुत ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें 
  • ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं। इसलिए इनका सेवन जरूरी होता है। आप रोजाना सुबह एक मुट्ठी किशमिश, दो बादाम और दो अखरोट जरूर खाएं। अगर आप इन्हें रात में भिगोकर रख दें और सुबह खाएं तो ज्यादा फायदा मिलता है। नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पौष्टिक खाना खाएं 
  • कोरोना से ठीक होने के तुरंत बाद कुछ भी खा लेने की गलती बिल्कुल न करें, बल्कि ऐसा खाना खाएं, जो हल्का और सुपाच्य हो। हर दिन दाल की पानी पिएं, ये पौष्टिकता से भरपूर होता है। मसालेदार खाना कुछ दिनों के लिए भूल जाएं, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी 
  • चूंकि कोरोना वायरस इम्यूनिटी को काफी कमजोर कर देता है, इसलिए अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जीरा, धनिया और सौंफ की चाय पिएं। आप हर्बल टी भी पी सकते हैं। इससे न सिर्फ तनाव घटता है बल्कि पाचन तंत्र भी सही रहता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें