तनाव-स्ट्रेस की समस्या
- फोटो : Freepik.com
बढ़ने लगा है वजन
यदि संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है और पेट के आसपास तेजी से चर्बी बढ़ रही है, तो इसे सामान्य मोटापा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- पीएमओएस के कारण महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता। इसके कारण शरीर ज्यादा इंसुलिन बनाने लगता है, जो फैट जमा होने की प्रक्रिया को बढ़ा देती है।
लगातार थकान और मूड में बदलाव हो रहा है?
यदि एक वर्ष तक नियमित संबंध बनाने के बावजूद गर्भधारण नहीं हो रहा, या लगातार थकान, एंग्जाइटी बनी रहती है, तो यह भी पीएमओएस का संकेत हो सकता है।
कुछ अध्ययनों में पीएमओएस वाली महिलाओं में स्ट्रे, डिप्रेशन और नींद की समस्याओंका जोखिम भी अधिक पाया गया है। समय पर पहचान और उपचार से न केवल प्रजनन स्वास्थ्य बल्कि भविष्य में डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य जटिलताओं के जोखिम को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।