फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: क्या निमोनिया की वैक्सीन भी देती है कोरोना से सुरक्षा, जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई?

Sun, 23 May 2021 11:19 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना में निमोनिया की वैक्सीन कितनी प्रभावी? - फोटो : Pixabay
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करने के लिए सरकार टीकाकरण पर काफी जोर दे रही है। एक आंकड़े के अनुसार देश में अब तक करीब 19.50 करोड़ लोगों को या तो कोविशील्ड या कोवैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है, उनमें से 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज भी मिल चुकी है। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर अब भी लोगों को मन में कई तरह के सवाल और भ्रम हैं, हमारी कोशिश रहती है कि हम आपके मन में मौजूद सभी तरह के भ्रम को दूर कर सकें।
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों का बचपन में एक अन्य बीमारी का टीकाकरण हो चुका है वह कोविड से सुरक्षित माने जा सकते हैं। आइए इस खबर की सच्चाई का बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वैक्सीनेशन को लेकर वायरल हो रही है खबर - फोटो : pixabay
क्या है वायरल पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों को निमोनिया की वैक्सीन लग चुकी है वह खुद को कोरोना से सुरक्षित मान सकते हैं। ऐसे लोगों को दोबारा से कोविड वैक्सीन लगवाने की कोई जरूरत नहीं है। निमोनिया की वैक्सीन ही कोरोना से सुरक्षा देने के लिए काफी है।
विज्ञापन

3 of 5
टीके को लेकर भ्रांतियां न फैलाए - फोटो : Social media
क्या है इस दावे की सच्चाई
भारत सरकार ने माइ गवर्नमेंट इंडिया ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के माध्यम से इस दावे का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक किया है। ट्वीट में बताया गया है कि यह दावा फर्ज़ी है। सरकार द्वारा बताया गया है कि निमोनिया की वैक्सीन विशेष प्रकार के वायरस के खिलाफ सुरक्षा के लिए दी जाती है। कोविड संक्रमण को रोकने या कोविड के कारण होने वाली दिक्कतों से बचाने में इस वैक्सीन की कोई भूमिका नहीं है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को कोविड वैक्सीन ही लगवानी चाहिए।

4 of 5
वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है - फोटो : पीटीआई
क्या कोविड वैक्सीन लेने के बाद कोई दिक्कत हो सकती है?
उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं जोकि सामान्य हैं। शरीर में किसी भी तरह के एंटीजन जाने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
कोविड टीकाकरण कितना सुरक्षित
एम्स में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय बताते हैं कि भारत में प्रयोग में लाई जा रही तीन वैक्सीन- कोवैक्सीन,कोविशील्ड और स्पुतनिक काफी सुरक्षित हैं। क्लीनिकल रिसर्च में इनसे होने वाले साइड इफेक्ट्स भी बहुत कम ही देखे गए हैं। लोगों के मन में इसको लेकर डर इसलिए भी है क्योंकि लोग प्रमाणिक स्रोतों से ज्यादा सोशल मीडिया से वैक्सीन के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
----------------------
नोट: यह लेख केंद्र सरकार के माइ गवर्नमेंट इंडिया ट्विटर हैंडल से किए फैक्ट चेक ट्वीट के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें