फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कैसे मूंगफली घटा सकती है आपका वजन?

Fri, 04 Oct 2019 08:11 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
fat - फोटो : social media
मूंगफली का प्रयोग कई पकवानों में किया जाता है। सर्दियों में लोग मूंगफली को बेहद चाव से खाते हैं। क्या आप जानते हैं मूंगफली को सस्ता बादाम कहा जाता है? ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं और इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मूंगफली बढ़ते वजन को कम करने में सहायक है। मोटापा आजकल के समय की आम समस्या बनता जा रहा है। मोटापे को कम करने के लिए रोजाना नुस्खे खोजने के बावजूद भी उन्हें अमल में लाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में मूंगफली खाना खाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं मूंगफली में ऐसे कौन-से गुण पाए जाते हैं जिनसे आपकर वजन कम हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
stomach
मेटाबॉलिज्म को सही रखने में सहायक 
हमारे स्वस्थ जीवन के लिए मेटाबॉलिज्म का सही रहना अत्यंत आवश्यक है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म सही प्रकार से काम करता है , वह लोग स्वस्थ रहते हैं। ऐसे लोग कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। मेटाबॉलिज्म के सही रहने से हमारे शरीर के किसी भी अंग में कार्बोहाइड्रेट नहीं जमता है। कार्बोहाइड्रेट या फैट बढ़ने की वजह से ही हमारे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। मूंगफली खाने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
carbohydrate
 कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होना 
मूंगफली लो कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मूंगफली खाने से पेट भरा-भरा लगता है और भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपका पेट भर रहेगा और कोई हाई कार्बोहाइड्रेट वाला खाना भी आपको नहीं खाना पड़ेगा। इससे आपका वजन भी संतुलन में रहेगा। 

4 of 5
peanut - फोटो : pixa
पोषक तत्व से भरपूर 
मूंगफली प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा मूंगफली में बायोटिन, तांबा, पोटेशियम, फोलेट, नियासिन, थियामिन और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व आपके शरीर में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट को कम करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह पोषक तत्व कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है। इसलिए वजन को कम करने में मूंगफली एक अच्छा विक्लप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
potato peanut chaat
इंसॉल्यूबल डाइट्री फाइबर कम होना 
मूंगफली में लो इंसॉल्यूबल डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है , जो वजन को कम करने में सहायक है। इससे बढ़ते वजन को कम करने के लिए मूंगफली का सेवन करें। आप मूंगफली में प्याज और टमाटर डालकर भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें