kuttu ki roti
सेहत से भरपूर कुट्टू
खुद को फिट रखना है तो कुट्टू के आटे का सेवन जरूर करें। ये कई तरह से फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन बी होता है और यह आयरन तथा कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। नवरात्रि आपके पास अच्छा अवसर है, जब आप कुट्टू के व्यंजनों का सेवन कर सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट और जिंक होने के कारण यह महिलाओं और पुरुष दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है।