दवाओं को लेकर बरतें सावधानी
- फोटो : PTI
डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक
हम सभी का शरीर एक दूसरे से अलग होता है। इसलिए डॉक्टर, पूरी जांच के बाद ही आपको
किसी दवा की सलाह देते हैं। कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स कई तरह की होती हैं, इसलिए यह जानना जरूरी होता है कि आपको कौन सी गोली सूट करेगी? इन गोलियों में सिंथेटिक प्रकार के हार्मोन्स होते हैं जिनमें एस्ट्रोजन या प्रोजेस्टोरॉन या फिर कई बार दोनों एक साथ भी शामिल हो सकते हैं। जिस गोली में ये दोनों साथ होते हैं उसे कॉम्बिनेशन पिल कहा जाता है। इन गोलियों को लेने का तरीका भी अलग होता है।
अगर डॉक्टर के बताए तरीके से इनका सेवन किया जाए तो प्रभाव भी सही होता है और डॉक्टर आपको इनके आम साइड इफेक्ट्स जैसे कि पीरियड्स के बीच में कभी होने वाली स्पॉटिंग (थोड़ा रक्तस्राव), घबराहट, चक्कर आना या जी घबराना, स्तनों में दर्द, सिरदर्द, पीरियड्स का आगे-पीछे होना, पेट दर्द, आंखों पर बुरा असर पड़ना, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स आदि के बारे में भी पूरी जानकारी दे सकते हैं।