डायबिटीज, मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। एक दशक पहले जहां माना जाता था कि यह समस्या ज्यादातर उम्रदराज लोगों में होती है, वहीं अब बहुत ही कम उम्र में लोग मधुमेह के शिकार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली संबंधी गड़बड़ी के कारण लोगों में मधुमेह का खतरा समय से पहले ही बढ़ता जा रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला बनाती जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी स्थिति के निदान का पहला चरण, उसके प्रमुख लक्षणों पर ध्यान देना है। चाहे वह सामान्य सर्दी हो या फ्लू, हृदय रोग या मधुमेह, शरीर में दिखने वाले लक्षणों के आधार पर समस्या के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।
डॉक्टर बताते हैं, डायबिटीज की समस्या का भी पता लगाना काफी आसान है। डायबिटीज के रोगियों को मुंह में कुछ ऐसे बदलाव नजर आ सकते हैं, जिसके आधार पर आसानी से इस समस्या के बारे में जाना जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यदि शुरुआती समय में ही डायबिटीज का पता चल जाए तो इसका इलाज भी आसान होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि मुंह में किन बदलावों के आधार पर डायबिटीज की समस्या का पता लगाया जा सकता है?