कोविड-19 का बढ़ता खतरा
- फोटो : iStock
क्या आ सकती है एक और लहर?
सब-वैरिएंट BA.2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों के मन में एक और डर पैदा हो रहा है कि क्या इसके कारण कोरोना की एक और लहर आ सकती है? इस संबंध में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर से मिल रहे रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाले जरूर हैं, पर यह एक और लहर का कारण बन सकता है, इसकी आशंका फिलहाल कम ही है। आईएमए कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ राजीव जयदेवन कहते हैं, जिन लोगों को ओमिक्रॉन का संक्रमण हो चुका हैं, उनमें बीए.2 से संक्रमण का खतरा कम है। यह कोई नया वायरस या स्ट्रेन नहीं है, बीए.2 ओमाइक्रोन का ही एक उप-वंश है। यह देश में चौथी लहर का कारण बनेगा, इसकी आशंका फिलहाल नहीं है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।