शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों के सेवन की आवश्यकता होती है। अक्सर हम विटामिन्स और प्रोटीन की आवश्यकता के बारे में तो सुनते हैं, हालांकि ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति नहीं कर पाते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड संपूर्ण शरीर, विशेषकर मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए विशेष आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रति दिन न्यूनतम 250-500 मिलीग्राम ओमेगा-3 की जरूरत होती है, हालांकि हममें से ज्यादातर लोगों की यह जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने से ज्यादा इससे भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन की ओर ध्यान देना चाहिए। हमारी किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनका सेवन करके इस आवश्यक पोषक तत्व की पूर्ति की जा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में जानते हैं।