फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: नसों को मजबूत बनाना है तो आहार में शामिल करिए ये चीजें, कई बीमारियां भी होंगी दूर

Mon, 31 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने वाले तत्व - फोटो : istock
नसों में कमजोरी की समस्या पूरे शरीर में रक्त के संचार को प्रभावित करने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को इसे स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की आवश्यकता है। कई ऐसी स्थितियां हैं, जो आपके नसों में कमजोरी का कारण बन सकती हैं। दुर्घटना, गिरने या खेल में चोट के कारण नसों में खिंचाव या क्षति हो सकती है। इसके अलावा कुछ चिकित्सीय स्थितियां जैसे मधुमेह, गुइलेन-बैरी सिंड्रोम और कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण भी नसों में कमजोरी या इससे संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नसों को मजबूत बनाने के लिए लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना बहुत आवश्यक होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करते हैं तो यह नसों की मजबूती के लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

आहार के माध्यम से आसानी से इस पोषक तत्व की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
ओमेगा 3 फैटी एसिड - फोटो : iStock
ओमेगा-3 से मजबूत होती हैं नसें

ओमेगा-3 हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है, इसको जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह नसों की समस्याओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि ओमेगा-3 पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड स्वस्थ तंत्रिकाओं के विकास और रखरखाव में सहायक है, नसों को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन किया जाना लाभकारी है।

आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से इस पोषक तत्व की पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लेक्स सीड्स से नसों को मिलती है मजबूती - फोटो : istock
चिया और फ्लेक्स सीड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त करने के लिए आहार में कुछ प्रकार के सीड्स को शामिल करना विशेष लाभकारी हो सकती है, इसमें चिया और फ्लेक्स सीड्स प्रमुख हैं। चिया सीड्स को फाइबर की पूर्ति के लिए जाना जाता है, यह ओमेगा-3 के लिए भी फायदेमंद है। इसी तरह से अलसी के बीज अल्फा लिनोलेनिक एसिड का उत्कृष्ट स्रोत हैं। अपने आहार में अलसी के बीज शामिल करने से पाचन स्वास्थ्य में सुधार, हृदय रोग के जोखिम को कम करने और त्वचा-बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिल सकती है।

4 of 5
अखरोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अखरोट भी सेहत के लिए लाभकारी

अखरोट बहुत पौष्टिक होने के साथ और फाइबर-ओमेगा-3 से भरपूर होता है। इनमें बड़ी मात्रा में कॉपर, मैंगनीज और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अखरोट को मस्तिष्क और हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने वाला भी पाया गया है। दैनिक आहार में अखरोट को शामिल करके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोयाबीन से मिलती है मजबूती - फोटो : Pixabay
सोयाबीन से मिल सकता है लाभ

सोयाबीन फाइबर और वनस्पति प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इससे शरीर के लिए आवश्यक ओमेगा-3 की भी मात्रा प्राप्त की जा सकती है। सोयाबीन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, विटामिन के, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत हैं। नसों को स्वस्थ रखने के लिए सोयाबीन के सेवन से लाभ मिल सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें