हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ
- फोटो : iStock
हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ
डायबिटीज रोगियों के लिए आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल लाभकारी होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां आवश्यक विटामिन्स, खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनका रक्त शर्करा के स्तर पर भी बेहतर प्रभाव देखा गया है। पालक और केल जैसे पत्तेदार साग, पोटेशियम, विटामिन-ए और कैल्शियम का स्रोत हैं, इनसे प्रोटीन और फाइबर भी प्राप्त किया जा सकता है। कुछ शोधकर्ताओं ने पाया है कि इन पौधों की हाई एंटीऑक्सीडेंट सामग्री मधुमेह वाले लोगों के लिए सहायक हो सकती है।