कोरोना वायरस से सुरक्षा देने के लिए विशेषज्ञ वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी उपाय के रूप में देख रहे हैं। इसी क्रम में दुनियाभार में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। वैक्सीन निर्माता कई कंपनियां अब भी प्रभावी वैक्सीन निर्माण की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं जिससे दुनियाभर में टीके की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इस बीच सोमवार को अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी, नोवावैक्स ने कोरोना के खिलाफ अपनी वैक्सीन के 90 फीसदी कारगर होने का दावा किया है। बायोटेक फर्म नोवावैक्स ने बताया है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन (NVX-CoV2373) दुनियाभर के लिए चिंता कारक डेल्टा वेरिएंट पर भी 93 फीसदी तक प्रभावी है।
नोवावैक्स की इस घोषणा के बाद अब संक्रमण से मुकाबले को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए इस लेख में वैक्सीन से जुड़ी और महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।