फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: नो स्मोकिंग डे पर लें धूम्रपान छोड़ने की शपथ, ये उपाय करेंगे आपकी मदद

Wed, 09 Mar 2022 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
No Smoking Day 2022 - फोटो : Self
9 मार्च यानी आज नो स्मोकिंग डे है। इस दिन दुनियाभर में धूम्रपान न करने को लेकर लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित किया जाता है। हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को स्मोकिंग की बुरी आदतों से छुटकारा दिलाना होता है। तंबाकू या सिगरेट एक हानिकारक पदार्थ होता है, जिसके सेवन से कई तरह के रोग हो सकते हैं। इसका अधिक सेवन गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है और शरीर को कमजोर बना देता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी धूम्रपान के कारण ही होती है। वहीं हृदय से जुड़ी बीमारियां भी सबसे ज्यादा धूम्रपान सेवन की वजह से होने लगी हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ धूम्रपान न करने की सलाह देते हैं। लेकिन धूम्रपान की आदत लग जाने के बाद इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आपको सिगरेट या तंबाकू की लत छोड़नी है तो सबसे पहले खुद के भीतर की इच्छाशक्ति को जागृत करें और फिर उस निर्णय पर अडिग रहें। यहां सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
No Smoking Day 2022 - फोटो : getty images
सिगरेट छोड़ने के उपाय

-धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ेगा। यह तय कर लें कि आपको सिगरेट छोड़नी ही है।

-धीरे धीरे सिगरेट पीना कम करें और फिर पूरी तरह से इस लत से छुटकारा पाएं।

-आपको सिगरेट पीने का मन कर सकता है, इसलिए खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रखें ताकि शरीर को निकोटीन की जरूरत ही महसूस न हो।

-सिगरेट या तंबाकू की लत महसूस होने पर टॉफी या च्युइंगम चबा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
No Smoking Day 2022 - फोटो : amar ujala
सिगरेट छोड़ने के घरेलू उपाय

मुलेठी और लाल मिर्च

मुलेठी का स्वाद हल्का मीठा होता है, जो धूम्रपान की इच्छा को खत्म करने में मदद करता है। लाल मिर्च भी धूम्रपान छोड़ने में मदद कर सकती है, इसके लिए एक गिलास पानी में एक चुटकी लाल मिर्च डालकर इसका सेवन रोजाना करें।

4 of 5
No Smoking Day 2022 - फोटो : iStock
नींबू पानी

शरीर के लिए नींबू फायदेमंद होता है लेकिन इससे धूम्रपान की लत को दूर करने में भी मदद मिलती है। रोजाना सुबह सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं। इससे सिगरेट की लत छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
No Smoking Day 2022 - फोटो : Pixabay
योगासन

सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए योगासन भी कारगर उपाय है। आप मन को एकाग्र करने और लत से छुटकारा पाने के लिए सेतुबंधासन, भुजंगासन, बालासन और सर्वांगासन करना चाहिए। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।
--------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें