फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024 Resolution: चाहते हैं स्वस्थ और लंबी आयु तो नए साल में गांठ बांध ले ये तीन बातें

Mon, 01 Jan 2024 11:13 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लंबी आयु पाने के तरीके - फोटो : istock
साल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, कुछ ही दिनों में हम 2024 में प्रवेश करने जा रहे है। इससे पहले अगर साल 2023 पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि ये पूरा साल हमारी सेहत के मामले में कई तरह से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। पूरे साल कई प्रकार का संक्रामक बीमारियों, हृदय रोग, मच्छरजनित रोगों सहित कई बीमारियों ने समय-समय पर मुश्किलें बढ़ाईं। हम भले ही एक नए साल की तरफ बढ़ रहे हैं पर ये चुनौतियां अभी कम नहीं हुई हैं। इनका खतरा अब भी बना हुआ है।

अध्ययनों से पता चलता है कि कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं, पर्यावरणीय दिक्कतों के कारण हमारी सेहत पर बहुत नकारात्मक असर हुआ है, लिहाजा कम उम्र में ही लोग न सिर्फ गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, साथ ही मौत का खतरा भी बढ़ा है। इस दिशा में विशेष प्रयास की आवश्यकता है।

अगर आप भी बीमारियों से बचाव करते हुए स्वस्थ और लंबी आयु चाहते हैं तो नए साल में कुछ विशेष सुधार की आवश्यकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वस्थ और फिट कैसे रहें? - फोटो : Pixels
न्यू ईयर रेजोल्यूशन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ जीवन के लिए सबसे आवश्यक है कि हम सभी अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए प्रयास करें। ये सतत प्रक्रिया है जिसका मतलब है कि प्रतिरोधक क्षमता को निर्मित करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है। पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम करने से आपकी जीवन प्रत्याशा बढ़ सकती है। लाइफस्टाइल में कुछ आवश्यक बदलाव करके आप लंबी आयु पा सकते हैं। कम उम्र से ही इसके लिए प्रयास शुरू कर देना आवश्यक है, ये आपके लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी है।
विज्ञापन

3 of 5
आहार का रखें ध्यान - फोटो : istock
आहार में प्लाट-बेस्ड चीजों-नट्स को करें शामिल

शोधकर्ता बताते हैं, फलों-सब्जियों, नट्स-सीड्स, साबुत अनाज और बीन्स जैसे विभिन्न प्रकार के पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बीमारी का खतरा कम हो सकता है और आप दीर्घायु होते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि प्लाट-बेस्ड आहार, समय से पहले मौत के जोखिम को कम करने के साथ कैंसर, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हृदय रोग, अवसाद जैसी बीमारियों से बचा सकते हैं।

इसी तरह आहार में नट्स को जरूर शामिल करें। ये प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग प्रति सप्ताह कम से कम 3 बार नट्स का सेवन करते हैं, उनमें समय से पहले मृत्यु का जोखिम 39% कम होता है।

4 of 5
नियमित योग-व्यायाम जरूरी - फोटो : Istock
शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आप स्वस्थ रह सकते हैं और आयु भी बढ़ती है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम आपको दीर्घायु बनाने के लिए लाभकारी है। इससे समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी 4% कम हो सकता है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि व्यायाम करने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों में शीघ्र मृत्यु का जोखिम 22 फीसदी तक कम देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूम्रपान बहुत हानिकारक - फोटो : Pixabay
धूम्रपान-शराब से बिल्कुल दूरी

धूम्रपान न सिर्फ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों को बढ़ाता है, ये समय से पहले मृत्यु का कारक भी है। शोधकर्ताओं ने पाया कि धूम्रपान करने वालों में समय से पहले मरने की आशंका तीन गुना अधिक हो सकती है। समीक्षा अध्ययन में पाया गया है कि 40 साल की उम्र से पहले तंबाकू छोड़ने से इसके कारण होने वाली मृत्यु जोखिमों को कम किया जा सकता है।

इसी प्रकार से शराब का सेवन लिवर, हृदय और अग्न्याशय की बीमारी को बढ़ा सकता है साथ ही इससे शीघ्र मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधकर्ता बताते हैं, अगर इन दोनों आदतों को छोड़ दिया जाए तो लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें