साल 2023 अब अपने आखिरी सप्ताह में पहुंच गया है, जल्द ही हम नए साल 2024 में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस पूरे साल पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि यह कई प्रकार से सेहत के लिए चुनौतियों से भरा हुआ रहा है। हृदय रोग-हार्ट अटैक के मामले हों या मच्छरजित रोग डेंगू के कारण अस्पतालों में बढ़ी भीड़ और फिर साल के आखिर में कोरोना के नए JN.1 सब-वैरिेएंट के कारण कई देशों में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामले, साल 2023 समय-समय पर सेहत की परीक्षा लेता रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस साल देखी गई तमाम बीमारियों में एक बात जो सबसे कॉमन रही है वो है- बीमारी का गंभीर खतरा उन लोगों में अधिक देखा गया है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी। ऐसे में हमें आने वाले वर्षों में सेहत को ठीक रखने के लिए इम्युनिटी को मजबूती देने वाले उपायों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
हमारी लाइफस्टाइल की कई आदतें प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रही हैं, स्वस्थ रहने के लिए 2023 के साथ इन आदतों को भी 'अलविदा' कहना बहुत आवश्यक है।