चिकित्सा के क्षेत्र में आयुर्वेद का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। इसमें कई सारी ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है जिसका सेवन और उपयोग सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। कई सारी औषधियों को हम दैनिक जीवन में प्रयोग में लाते रहते हैं, जबकि कुछ के बारे में लोग अब भी अनजान हैं। नीम एक ऐसी ही औषधि ही जिसका सदियों से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। नीम की पत्तियां, छाल, बीज और तेल, सभी को प्रयोग में लाया जाता रहा है।
पारंपरिक गुणकारी औषधि, नीम के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ के बारे में सदियों से बात की जाती रही है। अध्ययनों से पता चलता है कि नीम के पत्तों में 130 से अधिक प्रकार के जैविक यौगिक होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से लाभप्रद हो सकते हैं। नीम अपने एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण काफी प्रसिद्ध औषधि रही है। आइए आगे की स्लाइडों में नीम से सेहत को होने वाले ऐसे ही अद्भुत लाभ के बारे में जानते हैं।