फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पेशाब के रंग में महसूस कर रहे हैं बदलाव तो हो जाएं अलर्ट, इन गंभीर बीमारियों की ओर हो सकता है संकेत

Sun, 20 Feb 2022 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेशाब के रंग में बदलाव पर दें ध्यान - फोटो : iStock
कई बार जब आप अपनी बीमारियों के निदान के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं तो जांच में आपसे पेशाब का सैंपल मांगा जाता है, जानते हैं क्यों?  स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि पेशाब के माध्यम से शरीर से फिल्टर अपशिष्ट निकलते हैं। ऐसे में इसके रंग में बदलाव के आधार पर कई तरह की बीमारियों का निदान किया जा सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को नियमित रूप से पेशाब के रंग में बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। 

डॉक्टर बताते हैं, पेशाब सामान्य तौर से हल्के पीले रंग का होना चाहिए, इसमें पीलेपन का मुख्य कारण अपशिष्टों को माना जाता है। हालांकि कुछ स्थितियों में इसके रंग में बदलाव हो सकता है। पानी कम पीने वाले लोगों के पेशाब का रंग हल्का भूरा या गाढ़ा हो सकता है। पेशाब के रंग में होने वाले परिवर्तन पर सभी लोगों को गौर करने की जरूरत है। आइए आगे की स्लाइडों में रंग में बदलाव के आधार पर जानते हैं कि यह किस बीमारी का संकेत हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
यूरिन के बदलते रंग से करें बीमारी की पहचान - फोटो : iStock
पेशाब का गाढ़ा पीला रंग
पेशाब का रंग साफ या हल्का पीला होना सामान्य माना जाता है, हालांकि इसका गाढ़ा पीला होना बीमारियों का संकेत हो सकता है। जब आप पानी पीते हैं तो आपके मूत्र में स्वाभाविक रूप से यूरोक्रोम वर्णक अधिक पतला हो जाता है। यूरोक्रोम, हीमोग्लोबिन के ब्रेक डाउन के कारण उत्पादित होता है। रक्त में विटामिन बी की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण पेशाब का रंग अधिक पीला हो सकता है। इसके अलावा पीलिया की समस्या में भी रंग में ऐसा बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पेशाब के रंग पर दें ध्यान - फोटो : iStock
पेशाब का रंग गुलाबी होना
आमतौर पर चुकंदर या गाजर जैसे गाढ़े रंग की चीजों के अधिक सेवन के कारण पेशाब के रंग में गुलाबीपन आ जाता है। हालांकि यदि रंग में यह परिवर्तन लंबे समय तक बना रहता है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक हो जाता है।  कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण भी पेशाब के रंग में इस तरह का बदलाव हो सकता है। पथरी या फिर मूत्राशय-गुर्दे में ट्यूमर के कारण पेशाब के रंग में इस तरह की बदलाव नजर आ सकता है।

4 of 5
यूरिन सेंपल से बीमारियों की जांच - फोटो : Pixabay
पेशाब का रंग हल्का भूरा होना
यदि पेशाब का रंग आपको हल्का भूरा दिखाई देता है तो यह संकेत हो सकता है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं। पानी पीते रहने के कारण पेशाब का रंग साफ रहता है।  लिवर या किडनी में होने वाली किसी भी तरह की समस्या के कारण भी इस तरह से रंग में परिवर्तन देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेशाब में बदलाव को न करें अनदेखा - फोटो : Pixabay
पेशाब में झाग अधिक बनना या क्लाउडी रंग
वैसे तो पेशाब की गति के कारण आपको यह क्लाउडी दिख सकता है, हालांकि कुछ मामलों में यह यूटीआई संक्रमण का भी संकेत हो सकता है। यूटीआई के कारण पेशाब में जलन और दर्द की भी समस्या हो सकती है। पेशाब करते समय इसके सामान्य रंग में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखें, इसमें दिखने वाले किसी भी तरह के बदलाव को नजरअंदाज न करें। इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें