फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन में हो रहे दर्द की न करें अनदेखी, भुगतने पड़ सकते हैं एेसे गंभीर परिणाम

Fri, 23 Aug 2019 05:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
आजकल की लाइफस्टाइल इस तरह की हो गई है कि लगातार कम्प्यूटर पर बैठ कर काम करना पड़ता है। जिसकी वजह से गर्दन में दर्द का होना एक आम समस्या बन गई है। लेकिन अगर समय रहते इस दर्द का सही उपचार नही किया गया तो ये गंभीर बीमारी का भी रूप ले सकता है। इसके लिए जरूरी है कि सही समय पर लक्षणों को पहचाना जाए और इलाज किया जाए। तो आइए जाने कि  गर्दन में हो रहे इस दर्द से कैसे बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixa
क्या हैं कारण
गर्दन में दर्द होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। इसमें कंप्यूटर और मोबाइल पर बहुत दर तक काम करना या फिर गलत तरीके से बैठ कर पढ़ना और शरीर का पोस्चर सही न रखना शामिल है। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के कारण भी गर्दन में दर्द होना शुरू हो जाता है। सामान्य रूप से होने वाले दर्द में तो व्यायाम से आराम मिल जाता है लेकिन अगर यह दर्द लगातार शरीर के और हिस्सों में तकलीफ की वजह बन रहा है तो इसका इलाज जरूरी है क्योंकि अगर दर्द के लक्षणों को लगातार नजरअंदाज किया जाएगा तो इससे लकवा का खतरा बढ़ जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
सर्वाइकल पेन के लक्षण
अगर किसी के गर्दन में होने वाला सामान्य सा दर्द सर्वाइल पेन में बदल रहा है तो फिर उसके गर्दन के साथ ही यह दर्द हाथों तक पहुंच जाएगा या फिर हाथों-पैरों में झुनझुनी के रूप मे सामने आएगा। अगर किसी के गर्दन की मांसपेशियों में कड़ापन या खिंचाव हो जाता है जिसके कारण सिर के पिछले हिस्से और कंधे में दर्द होता है और शरीर पर संतुलन नही रहता है तो फिर इसे गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
क्या है इलाज
गर्दन में होने वाले दर्द में वैसे तो नियमित रूप से व्यायाम करने से आराम मिल जाता है। साथ ही शरीर के पोश्चर को सही रखने से भी यह ठीक हो सकता है। लेकिन अगर लक्षण सर्वाइकल पेन के हो तो फिर जरूरी है कि आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें। इसी में आपकी भलाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें