आजकल की लाइफस्टाइल इस तरह की हो गई है कि लगातार कम्प्यूटर पर बैठ कर काम करना पड़ता है। जिसकी वजह से गर्दन में दर्द का होना एक आम समस्या बन गई है। लेकिन अगर समय रहते इस दर्द का सही उपचार नही किया गया तो ये गंभीर बीमारी का भी रूप ले सकता है। इसके लिए जरूरी है कि सही समय पर लक्षणों को पहचाना जाए और इलाज किया जाए। तो आइए जाने कि गर्दन में हो रहे इस दर्द से कैसे बचा जा सकता है।