फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFHS Report: एक से अधिक सेक्स पार्टनर्स को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े, क्या इससे मंकीपॉक्स संक्रमण का खतरा?

Fri, 19 Aug 2022 05:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एक से अधिक साथियों से यौन संबंधों को लेकर सर्वे - फोटो : istock
देश में महिलाओं-पुरुषों के बीच किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए इस सर्वे में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अधिक यौन साथी पाए गए। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबित 4 फीसदी पुरुषों के संबंध ऐसी महिलाओं से पाए गए जो न तो उनकी पत्नी थीं न ही वे लिव-इन रिलेशन में साथ में रहते थे। इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा  0.5 फीसदी रहा। 

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट 1.1 लाख महिलाओं और एक लाख पुरुषों के आंकड़े के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्यप्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु के लोगों से बात की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर वाली महिलाओं के मामले में राजस्थान टॉप पर है, वहीं राज्य में ऐसे पुरुषों की संख्या आकंड़ों के आधार पर 1.8 फीसदी के करीब पाई गई है। 

इस रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि शहरों की तुलना में ग्रामीण महिलाओं के सेक्स पार्टनर अधिक होते हैं। शहरी महिलाओं के सेक्स पार्टनर (1.5 फीसदी) की तुलना में ग्रामीण महिलाओं में यह आंकड़ा 1.8 फीसदी के करीब पाया गया। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की यह रिपोर्ट कई मामलों में अहम है, आइए इसे आगे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मंकीपॉक्स संक्रमण के बारे में जानिए - फोटो : istock
मंकीपॉक्स बढ़ने का खतरा

एक से अधिक सेक्स पार्टनर्स का यह आंकड़ा इसलिए भी विचार योग्य है क्योंकि देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि मंकीपक्स संक्रमण फैलने का जोखिम एक से अधिक व्यक्तियों से यौन संबंध रखने वालों में अधिक हो सकता है। नाम न छापने की शर्त पर एक डॉक्टर ने बताया कि अधिक सेक्स पार्टनर्स का यह आंकड़ा देश में मंकीपॉक्स संक्रमण के जोखिम को बढ़ावा देने वाला भी हो सकता है। देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के लिए तो इसे सीधे तौर पर जिम्मेदार कारण नहीं माना जा सकता है पर इससे होने वाले खतरे को अनदेखा भी नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
मंकीपॉक्स संक्रमण के जोखिम कारक - फोटो : ANI
मल्टीपल सेक्स पार्टनर्स और मंकीपॉक्स

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों ने मल्टीपल सेक्स पार्टनर्स और मंकापॉक्स के खतरे को लेकर सावधान किया है। 528 मंकीपॉक्स संक्रमितों पर किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि 95 प्रतिशत मामले यौन संचरण के माध्यम से प्रसारित हुए थे, हालांकि संक्रमितों में से 98 प्रतिशत समलैंगिक या उभयलिंगी पुरुष थे।

इस विषय पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने एक रिपोर्ट में बताया कि फिलहाल यह एक ऐसा प्रकोप है जो पुरुषों के बीच केंद्रित है। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले अन्य पुरुष साथी में यह संक्रमण अधिक तेजी से फैलता हुआ देखा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
सेक्स पार्टनर्स को लेकर सर्वे में बड़ा खुलासा - फोटो : istock
मल्टीपल सेक्स पार्टनर्स से होने वाले नुकसान

अध्ययनों में एक से अधिक यौन साथी होने को कई प्रकार से नुकसानदायक बताया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐसे लोगों में प्रोस्टेट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा इसे एचआईवी संक्रमण और यौन संचारित रोगों (एसटीडी) के अधिक जोखिम वाला भी पाया गया है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें