मास्क को लेकर फैली अफवाहें
- फोटो : istock
मिथ- कोरोना खत्म होने वाला है अब मास्क की जरूरत नहीं।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब कोरोना संक्रमण एंडमिक स्टेज में आ गया है और देश में ज्यादातर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, ऐसे में अब मास्क की जरूरत नहीं हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दो साल बीत जाने के बाद भी अध्ययनों में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि महामारी कब खत्म होगी? जिस तरह फिर से संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में कोरोना के खतरे को समझते हुए सभी लोगों को बाहर जाते समय मास्क पहनकर रखना चाहिए। यही बचाव का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।