फूल हमेशा से सजावट और बेहतर खुशबू के लिए प्रयोग में लाए जाते रहे हैं। वातावरण को शुद्ध करने में फूलों की विशेष भूमिका होती है पर फूलों के गुण बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। कई प्रकार के फूलों को अरोमा थेरेपी के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है, इतना ही नहीं कुछ फूलों को खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी जिक्र मिलता है।
फूलों के सेवन की परंपरा काफी प्राचीन रही है। पुरातन काल में भी जंगल में निवास करने वाले लोगों के लिए फल और फूल ही आहार का मुख्य साधन हुआ करते थे। मेडिकल साइंस ने भी कई अध्ययनों में पाया कि कुछ फूलों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिनका सेवन करके आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
फूलों का उपयोग खाद्य के रूप में अलग-अलग शैलियों के व्यंजनों में किया जाता रहा है। कुछ फूलों को दवाइयों के घटक और घरेलू उपचार के तौर पर भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वैसे तो सभी फूल खाने के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस ने अध्ययनों के आधार पर कुछ फूलों से होने वाले फायदों के बारे में बताया है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।