मुंह में छाले की समस्या से हम सभी, कभी न कभी जरूर परेशान हुए होंगे। जीभ, होंठ के पीछे या जबड़ों में होने वाले यह घाव काफी दर्दकारक और असहज करने वाले होते हैं। छाले होने पर भोजन को निगलना और पानी पीना तक काफी कठिन हो जाता है। सामान्यतौर पर माना जाता है कि पेट की गर्मी के कारण या जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, उन्हें मुंह के छाले हो जाते हैं, पर अगर आपको अक्सर छाले की समस्या होती रहती है तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें। विशेषज्ञों के मुताबिक पेट की समस्याओं के अलावा कुछ गंभीर स्थितियां भी इन छालों का कारण बन सकती हैं, जिनके बारे में जानना बहुत आवश्यक है।
सामान्यतौर पर छाले कुछ आसान से घरेलू उपाय करने या एक-दो खुराक दवा खाने से ठीक हो जाते हैं, पर अगर आपको अक्सर ही यह दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। कई लोगों को ब्रश करते समय अचानक से मसूड़ों पर चोट लगने या मुंह में संक्रमण के कारण भी छाले हो सकते हैं। आइए इस स्थिति के बारे में आगे समझते हैं कि क्यों छालों का बार-बार होना, गंभीर समस्याओं का संकेत माना जाता है?