फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोचने के बाद भी यदि नहीं कर पा रहे हैं कसरत तो इन तरीकों से खुद को करें प्रेरित

Mon, 17 May 2021 04:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है - फोटो : Pixabay

डॉ  एच .पी  भाराथी, डिप्टी  चीफ  मेडिकल  अफसर ,
जिंदल नेचरक्योर  इंस्टीट्यूट
डिग्री- बीएनवायएस 
अनुभव- 20 वर्ष से अधिक
कोरोनाकाल में योग या कसरत करना बहुत आवश्यक हो चुका है। शरीर को स्वस्थ रखने एवं रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो इसलिए हर व्यक्ति को थोड़ी ही देर सही पर योग या कसरत, जो भी सुविधाजनक हो वो करना ही चाहिए। महिलाएं अक्सर घर का काम करने एवं परिवार को देखने में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं वहीं पुरुष कई बार योग- कसरत को लेकर आलस्य कर बैठते हैं लेकिन फिलहाल कोई भी बहाना बनाने के बजाय हमें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है। अगली स्लाइड्स से जानिए वो आसान तरीके जिनको आजमाकर आप आसानी से कसरत या योग कर सकेंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
एक समय निर्धारित करें - फोटो : सोशल मीडिया

एक ही समय पर करें
शाम की बजाय सुबह एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे फिटनेस के साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है। सुबह एक्सरसाइज करने के लिए आप अपना एक समय निर्धारित करें। उदाहरण के लिए अगर आप सुबह 5 से 6 बजे तक एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो रोजाना इसी समय एक्सरसाइज करें। इससे आपकी एक लय बन जाएगी तो इस समय पर खुद-ब-खुद आपका शरीर और दिमाग योग- कसरत के लिए पहले से तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
साथ-साथ एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं - फोटो : social media

कोई साथी तलाशें
अगर आप एक्सरसाइज को लेकर पूरी तरह समर्पित होना चाहते हैं तो अपने लिए कोई एक्सरसाइज पार्टनर तलाशें। इसके लिए दोस्त या परिवार के सदस्य को चुनें। ध्यान रखें कि पार्टनर ऐसा हो, जो आपके अंदर एक्सरसाइज को लेकर एक नई ऊर्जा और समर्पण पैदा करे। कोरोनाकाल को ध्यान में रखते हुए तकनीक के माध्यम से दूर होकर भी साथ-साथ एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। 

4 of 5
आप जुंबा या एरोबिक्स भी कर सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

अन्य विकल्प भी देख लें
अपने लिए वह एक्सरसाइज चुनें, जिसे करने में आपको मजा आए। अगर नियमित व्यायाम आपको बोरिंग लगता है तो आप जुंबा या एरोबिक्स भी कर सकते हैं। वैसे भी डांस को व्यायाम का एक शानदार प्रकार माना जाता है। योग और कसरत में भी कई तरह के आसन और प्रक्रियाएं हैं तो किसी प्रशिक्षक से सलाह लेकर आप सप्ताहभर में हर दिन के लिए अलग-अलग रूटीन भी तैयार कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोई ऑनलाइन क्लास जॉइन कर सकते हैं। - फोटो : istock
ऑनलाइन क्लास जॉइन करें
नियमित रूप से यदि खुद से व्यायाम करना संभव नहीं हो पा रहा है तो कोई ऑनलाइन क्लास जॉइन कर सकते हैं। योग क्लास या किसी अन्य फिटनेस क्लास का हिस्सा बन सकते हैं। इस तरह नियमित अभ्यास से व्यायाम धीरे-धीरे आपकी दिनचर्या में शामिल हो जाएगा और फिर एक दिन ऐसा आएगा कि यदि आप व्यायाम को समय नहीं दे पाएंगी तो आपको अटपटा लगने लगेगा। 
नोट- यह लेख जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट के  डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर डॉ  एच .पी  भाराथी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर डॉ एच पी भाराथी पिछले 20 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें