फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक मच्छर, लिस्ट में इन मच्छरों के भी हैं नाम शामिल

Tue, 09 Oct 2018 01:06 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
डेंगू, चिकनगुनिया और इंसेफेलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों का खौफ इस मौसम में ज्यादा बना रहता है। मौसम बदलते ही लोग इन बीमारियों से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां अपनाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा कौन सा मच्छर है जो आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। अगर नहीं तो आइए एक नजर डालते हैं मच्छरों की उस लिस्ट पर जिनका नाम दुनिया के सबसे खतरनाक मच्छरों की लिस्ट में शामिल है।  
विज्ञापन

2 of 8
मच्छरों की 2500 से अधिक प्रजातियां होती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो मच्छरों की लगभग 3500 प्रजातियां हैं।जिसमें काटने वाली प्रजातियां कुछ सौ के बराबर ही हैं। बता दें, मच्छरों का औसत जीवन चक्र 3 महीने का होता है। जबकि नर मच्छर केवल 10 दिन तक ही जीवित रहता है।खास बात यह है कि मादा मच्छर मरने से पहले 500 अंडे तक दे सकती है। 
विज्ञापन

3 of 8
ये हैं सबसे खतरनाक मच्छर-
एडिस एजिप्टी-
इस मच्छर से जीका, यलो फीवर और डेंगू जैसी बीमारियां फैलती हैं। ये मच्छर सबसे पहले अफ्रीका में पैदा हुआ था। मच्छरों की ये प्रजाति आज दुनिया के तमाम गर्म देशों में पाई जाती है।

4 of 8
एडीस एल्बोपिक्टस 
इस मच्छर से भी यलो फीवर, डेंगू और वेस्ट नील वायरस फैलते हैं। ये मच्छर पहले-पहल दक्षिणी पूर्वी एशिया में पैदा हुआ था। मगर अब ये दुनिया के तमाम गर्म देशों में पाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
एनाफिलीज गैम्बियाई-
इसे अफ्रीकी मलेरिया मच्छर भी कहते हैं।मच्छर की ये नस्ल बीमारियां फैलाने में सबसे माहिर होती है। ये मच्छर मलेरिया, फाइलेरियासिस और इंसेफलाइटिस फैलाते हैं। इनका औसत जीवन चक्र दो हफ्ते का होता है। घरों में अक्सर ये मच्छर ही पाए जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
क्यूलेक्स मच्छर
घरों में आमतौर पर जो मच्छर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं, वो क्यूलेक्स होते हैं। इनका जीवन चक्र औसतन 15 दिन का होता है। ये उड़ने में ज्यादा माहिर नहीं होते। वे फाइलेरियासिस और इंसेफिलाइटिस जैसी बीमारियां फैलाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
जीका वायरस
कुछ मच्छर जीका वायरस के कीटाणु भी फैलते हैं।जीका वायरस से पीड़ित रोगी को हल्का बुखार और बदन पर छाले पड़ने की शिकायत रहती हैं।इतना ही नहीं जीका वायरस, गर्भ में पल रहे बच्चों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसका संबंध माइक्रोसेफेली नाम की बीमारी से पाया जाता है। इस बीमारी की वजह से बच्चे छोटे सिर वाले पैदा होते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर चीन के सिचुआन प्रांत में खोजा गया है। यह मच्छर देखने में इतना बड़ा है कि इसके पंखो का फैलाव 11 सेंटीमीटर तक है। चीन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मच्छर को "इंसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना" में रखा गया है।"यह दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर "होलोरूसिया मिकादो" प्रजाति का है।ये मच्छर काफी जहरीला है। इसके काटने के 20 सेकेंड के अंदर व्यक्ति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें