फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: मच्छर भगाने के लिए क्या आप भी जलाते हैं क्वाइल्स? सावधान- इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Mon, 17 Oct 2022 06:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मच्छर भगाने वाले क्वाइल्स के नुकसान - फोटो : istock
देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ता देखा जा रहा है। अक्तूबर के महीने में डेंगू-चिकनगुनिया जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियों के कारण हजारों लोग प्रभावित होते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, ये बीमारियां कुछ स्थितियों में जानलेवा तक हो सकती हैं, ऐसे में सभी लोगों को इनसे बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। इसके लिए मच्छरों को पनपने से रोकें और इनके काटने से बचाव करें। इसके लिए क्या आप भी मच्छर भगाने वाले क्वाइल्स जलाते हैं? यह शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है।

मच्छर भगाने वाले क्वाइल्स को जलाने से निकलने वाले धुंए से मच्छर तो मर जाते हैं पर ये कमरे के वातावरण को प्रदूषित कर देता है जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

डॉक्टर्स कहते हैं, क्वाइल्स से निकलने वाला प्रदूषित धुंआ जब सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है तो इससे कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि इसके कारण फेफड़ों को क्षति पहुंच सकती है जो सांसों की कई प्रकार की समस्याओं का कारण बनता है। आइए जानते हैं कि क्वाइल्स जलाने से किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। इस स्थिति में मच्छरों से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिगरेट से भी हानिकारक है क्वाइल्स का धुंआ - फोटो : Twitter
क्वाइल्स से सेहत को नुकसान

क्वाइल्स से निकलने वाले धुंए से सेहत को किस प्रकार के नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में जानने के लिए किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि लगातार इसका उपयोग इनडोर प्रदूषण को बढ़ा सकता है। एक कॉइल को जलाने से फॉर्मलाडेहाइड का उत्सर्जन 51 सिगरेट जलाने के बराबर होता है। इस रसायन का उपयोग कई प्रकार के घरेलू उत्पादों में तीक्ष्ण सुगंध के लिए किया जाता है।

अध्ययनों में इसे सेहत के लिए बहुत हानिकारक पाया गया है, इससे कैंसर का भी जोखिम हो सकता है। क्वाइल से निकलने वाले धुंए के लगातार संपर्क में रहने के कारण फेफड़े के कैंसर के विकसित होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आंखों में जलन की समस्या - फोटो : iStock
आंखों में जलन और सिरदर्द की समस्या

क्वाइल्स के जलने से निकलने वाले धुंआ के संपर्क में आने के कारण आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। यह धुंए में मौजूद हानिकारक पदार्थों के कारण होता है। इसके अलावा कॉइल में मौजूद पदार्थ सिरदर्द का भी कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कभी भी इस प्रकार के धुंए के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए, ये सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।

4 of 5
फेफड़ों की हो सकती हैं बीमारियां - फोटो : iStock
फेफड़ों और सांस की समस्या

मच्छर भगाने वाले कॉइल में कार्सिनोजेन्स होते हैं जो आपके फेफड़ों की मुश्किलों को बढ़ा देते हैं। गंभीर स्थितियों में इसके कारण फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा यह अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) को भी ट्रिगर कर सकता है। जिन लोगों को पहले से ही इस तरह की दिक्कत है उन्हें विशेष बचाव की आवश्यकता होती है। धुंए के सीधे संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मच्छरों से कैसे करें बचाव? - फोटो : istock
क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

डॉक्टर्स कहते हैं, डेंगू-मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचे रहने के लिए मच्छरों के काटने से बचना चाहिए। हालांकि इसके लिए क्वाइल्स जलाना सुरक्षित विकल्प नहीं माना जा सकता है। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें या फिर अन्य वैकल्पिक उपायों को प्रयोग में लाएं जिसमें धुंआ न निकलता हो। डेंगू से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के शर्ट और पैंट पहनें जिससे मच्छरों के काटने से बचा जा सके।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें