Mood Swings In Men: अक्सर ऐसा माना जाता है कि मूड स्विंग्स सिर्फ महिलाओं में होने वाली एक समस्या है, जो उनके मासिक धर्म चक्र या हार्मोनल बदलावों से जुड़ी होती है। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि मूड स्विंग्स सिर्फ महिलाओं में नहीं पुरुषों में भी होती है। यह एक ऐसी गलत धारणा है जिसके कारण समाज में पुरुषों में होने वाले मूड स्विंग्स को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, या उसे 'चिड़चिड़ापन' या 'गुस्सा' मानकर खारिज कर दिया जाता है।
सच तो यह है कि मूड स्विंग्स एक सार्वभौमिक मानवीय अनुभव है, और पुरुष भी इससे अछूते नहीं हैं। शारीरिक, हार्मोनल और मनोवैज्ञानिक कारणों से उनमें भी भावनात्मक उतार-चढ़ाव आते हैं, जो उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी पर गहरा असर डालते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि पुरुषों में मूड स्विंग्स के पीछे क्या कारण होते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि उनके क्या लक्षण होते हैं।