फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Day Time Sleep: दिन में सोने की आदत अच्छी है या बुरी? क्या होता है इसका सेहत पर असर

Fri, 29 Sep 2023 03:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिन के समय सोने की आदत - फोटो : iStock
दोपहर के समय, विशेषतौर पर खाने के बाद नींद आना काफी सामान्य है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, दोपहर के भोजन के बाद आपके पाचन तंत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिसके कारण मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम हो सकती है, इससे नींद आने और थकान की समस्या हो सकती है। इसके अलावा एक अन्य थ्योरी कहती है, भोजन के बाद शरीर में बढ़े ग्लूकोज के स्तर के कारण आपको झपकी अधिक आती है।

ये तो हुई सामान्य प्रक्रिया, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों की रोजाना दोपहर में सोने की आदत बन जाती है। ये सेहत के लिए अच्छी है या बुरी, आपने कभी इसपर विचार किया?

नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग एक तिहाई वयस्क नियमित रूप से दोपहर की नींद लेते हैं। कुछ शोध बताते हैं, ये छोटी सी नैप आपको अलर्ट करने और उत्पादकता को बढ़ाने में मददगार हो सकती है, जबकि इसकी रोजाना की आदत को कई प्रकार से नकारात्मक असर वाला भी पाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
नैप लेने के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay
दिन में नींद लेने का असर

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार दिन के समय छोटी सी झपकी या नींद, याददाश्त में सुधार करने और आपकी सक्रियता को बढ़ाने में लाभकारी हो सकती है। पर अगर ये आदत बन रही है तो दीर्घकालिक रूप से इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं, जिसको लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है।

अध्ययनकर्ताओं की टीम ने बताया कि दिन में अगर आपके सोने का समय बढ़ रहा है तो ये स्थिति कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
दिन में ,सोने से क्या होता है? - फोटो : istock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

हार्वर्ड के विशेषज्ञों ने बताया, जो वयस्क दिन में लंबी नींद लेते हैं उनमें मधुमेह, हृदय रोग और अवसाद जैसी बीमारियों के होने की आशंका अधिक हो सकती है। दिन में सोने की इच्छा इस बात का संकेत हो सकती है कि आपको रात में पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है, और रात में नींद पूरी न हो पाने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने वाला मानते रहे हैं।

4 of 5
दिन में नींद क्यों आती है? - फोटो : iStock
रात की पर्याप्त नींद करें सुनिश्चित

कुछ मामलों में, दिन में अधिक देर तक सोना, आपके पूरे स्लीपिंग साइकल को बिगाड़ने वाली हो सकती है। जबकि अध्ययन कहते हैं, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि रोज रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिन में सोना चाहिए या नहीं? - फोटो : Pixabay
दिन में नींद को लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिन में अगर आप हल्की झपकी लेना चाह रहे हैं तो इसके लिए दोपहर का शुरुआती समय उचित हो सकता है जब आपका शरीर प्राकृतिक सर्कैडियन डिप का अनुभव करता है। दिन में 20-30 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए। हल्की झपकी आपके अलर्टेशन को बढ़ाती है, हालांकि ज्यादा सोने के कारण आपके रात की सामान्य नींद पर असर हो सकता है। अलार्म सेट करके इसका सही समय निर्धारित करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें