फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivratri 2024: शिवरात्रि में कहीं चढ़ न जाए भांग का नशा, जानिए कैसे उतारें हैंगओवर?

Fri, 08 Mar 2024 07:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हैंगओवर कैसे ठीक करें? - फोटो : getty images
आज महाशिवरात्रि है, भगवान शिव की आराधना और पूजा का खास दिन। शिव और मां पार्वती के विवाह उत्सव को देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। शिव-पार्वती की झांकी निकाली जाती है, बड़ी संख्या में लोग शिव बारात में शामिल होते हैं। कई स्थानों में शिवरात्रि पर भांग पीने का चलन रहा है।

अध्ययनों से पता चलता है कि भांग वैसे तो कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कुछ प्रकार की दवाइयों को बनाने के लिए भी इसके अर्क को प्रयोग में लाया जाता रहा है, हालांकि अगर ठंडाई या किसी अन्य रूप में इसका अधिक सेवन कर लिया जाए तो शरीर पर कई प्रकार के दु्ष्प्रभावों का भी जोखिम हो सकता है।

इतना ही नहीं भांग के अधिक सेवन के कारण हार्ट और मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचने का भी खतरा हो सकता है। डॉक्टर्स कहते हैं, भांग के सेवन से बचा जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि अगर किसी को भांग का नशा हो जाए तो इसे उतारने के लिए क्या किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
भांग से होने वाले फायदे और नुकसान - फोटो : ANI
भांग के हो सकते हैं कई नुकसान
 
अध्ययनकर्ता बताते हैं, भांग के वैसे तो कई औषधीय लाभ हैं, पर अगर इसका अधिक सेवन कर लिया जाए तो न सिर्फ इससे गंभीर नशा होने का खतरा रहता है, साथ ही शरीर पर और भी कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके दुष्प्रभावों के लक्षण कुछ स्थितियों में गंभीर समस्याकारक भी हो सकते हैं। इसके कारण गले में जलन, दस्त, उल्टी, हृदय गति या उच्च रक्तचाप से संबंधित समस्या होने का खतरा हो सकता है। गर्भवती-स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों को भांग का सेवन बिल्कुल न करने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं कि इसका हैंगओवर हो जाए तो इसे कैसे उतारा जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : iStock
नींबू पानी का करें सेवन

नींबू पानी का सेवन पहले भी शराब और अन्य प्रकार के हैंगओवर को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। भांग का नशा उतारने के लिए भी आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। नींबू और अन्य खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो हैंगओवर के लक्षणों को ठीक करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। नींबू के अलावा संतरा, मौसमी का जूस का सेवन करके भी फायदा पाया जा सकता है।

4 of 5
घी के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Istock
घी के सेवन से पा सकते हैं लाभ

आयुर्वेद में देसी घी को शरीर के लिए कई प्रकार से महत्वपूर्ण माना जाता है। भांग का नशा ठीक करने के लिए भी आपके लिए देसी घी सहायक हो सकती है। इसके लिए आप घी को आहार का हिस्सा बनाकर लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल पानी पीने के फायदे - फोटो : iStock
नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व

नारियल के पानी में कई मिनरल्स और इलेक्टोरेट्स होते हैं यह शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। अगर आपको भांग का हैंगओवर हो गया है, तो नारियल पानी का सेवन करें, ये इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने और हैंगओवर के लक्षणों को ठीक करने में आपके लिए सहायक हो सकती है।

हैंगओवर के कारण अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है और इन सामान्य उपायों से लाभ नहीं मिल पा रहा तो बिना समय गंवाए किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें