फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय करें
- फोटो : Pixabay
फेफड़ों के कैंसर से बचाव कैसे करें?
सांस रोग विशेषज्ञों का कहना है कि फेफड़ों के कैंसर और इससे संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे आवश्यक माना जाता है। हालांकि जिस तरह से नॉन स्मोकर्स में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में इससे बचाव करना और भी आवश्यक हो जाता है। ऐसे में वायु प्रदूषण को कम करने और हवा की गुणवत्ता को सुधारने वाले उपाय आवश्यक हो जाते हैं। यदि आपमें सांस की दिक्कत या फेफड़ों से संबंधित अन्य समस्याएं कुछ समय से बनी हुई हैं तो इस बारे में समय रहते किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।