अक्सर आपने लोगों को खाने के बाद गुड़ खाते हुए देखा होगा, स्वास्थ्य के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है, प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस ने भी गुड़ खाने को सेहत के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है। गुड़, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है, जो रक्त से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने तक में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भले ही गुड़ मीठा होता है पर डायबिटीज रोगियों के लिए भी इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।
आइए गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।