फेफड़ों का कैंसर, दुनियाभर में मृत्यु का प्रमुख जोखिम कारक हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में वैश्विक स्तर पर इस रोग के कारण 1.80 मिलियन (18 लाख) से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को फेफड़ों को स्वस्थ रखने और इसके कैंसर के खतरे से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो फेफड़ों के कैंसर के शिकार होने का जोखिम काफी अधिक हो सकता है, इसके अलावा जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को फेफड़े का कैंसर रह चुका है, उनमें भी इसका जोखिम रहता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंग्स कैंसर के ज्यादातर मामलों के लिए धूम्रपान को प्रमुख जोखिम कारक माना जाता रहा है, पर हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि इस कैंसर के मामले उन लोगों में भी रिपोर्ट किए जा रहे हैं जिन्होंने कभी भी धूम्रपान नहीं किया। आइए जानते हैं कि किन कारणों से ये दिक्कत बढ़ रही है और इससे बचाव के लिए क्या किया जाना चाहिए?