फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Covid: पोस्ट कोविड का अजीबो-गरीब लक्षण, रोगी के पैरों का रंग पड़ गया नीला, जानिए क्या है ये समस्या

Sat, 12 Aug 2023 02:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैरों के नीला पड़ने की समस्या - फोटो : getty images
वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण का जोखिम अब भी जारी है। भारत सहित यूके में कोरोना के नए वैरिएंट एरिस के बारे में पता चला है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट कर रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स से संक्रमण के साथ अब भी लॉन्ग कोविड का खतरा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। कई लोगों में संक्रमण से ठीक होने के एक साल से अधिक समय बाद तक भी पोस्ट कोविड के लक्षण देखे जा रहे हैं।

इस बीच हालिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संक्रमित में लॉन्ग कोविड के एक अप्रत्याशित लक्षण को लेकर अलर्ट किया है।

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लॉन्ग कोविड वाले रोगी में पैरों के नीला पड़ जाने की समस्या देखी है। रिपोर्ट के मुताबिक रोगी में 10 मिनट तक खड़े रहने के बाद पैर नीले पड़ने की असामान्य समस्या देखी गई है। आइए पोस्ट कोविड की इस समस्या के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लॉन्ग कोविड में होने वाली समस्या - फोटो : istock
लॉन्ग कोविड में पैरों के नीला पड़ने की समस्या

लॉन्ग कोविड के दुष्प्रभावों को समझने के लिए किए गए इस अध्ययन में 33 वर्षीय व्यक्ति के मामले का जिक्र है, जिसमें एक्रोसायनोसिस नामक स्थिति विकसित हुई। एक्रोसायनोसिस पैरों की नसों में रक्त के जमा होने की स्थिति है, जिसके कारण उसके पैर का रंग नीला हो जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक खड़े होने के एक मिनट बाद पैर लाल होने लगे और समय के साथ और अधिक नीले होते गए। 10 मिनट के बाद नीला रंग अधिक स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगा। इसके अलावा रोगी ने पैरों में भारीपन और खुजली की समस्या के बारे में भी सूचित किया।
विज्ञापन

3 of 5
पैरों के रंग में बदलाव की समस्या - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं शोधकर्ता?

यूके के लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि जब व्यक्ति बैठ जाता है तो दो मिनट बाद पैरों का मूल रंग वापस आ जाता है। अध्ययन में कहा कि मरीज ने बताया कि उसे कोविड-19 संक्रमण के बाद से इस तरह की समस्याओं का अनुभव होना शुरू हुआ है।

अध्ययन के लेखक और विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में एसोसिएट क्लिनिकल प्रोफेसर मनोज सिवन कहते हैं, रोगी की स्थिति की जांच में पाया गया कि उसे एक्रोसायनोसिस की समस्या है, जो संभवत: कोविड-19 के कारण विकसित हुई है।

4 of 5
लॉन्ग कोविड में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
लॉन्ग कोविड के हो सकते हैं कई दुष्प्रभाव

इसके पहले रोगी में पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैकीकार्डिया सिंड्रोम (पीओटीएस) का निदान किया गया था, इस स्थिति में खड़े होने पर हृदय गति में असामान्य वृद्धि हो जाती है।

प्रोफेसर मनोज सिवन कहते हैं, लॉन्ग कोविड को शरीर में कई प्रणालियों को प्रभावित करते हुए दिखाया गया है, जिसमें ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम भी शामिल हैं जो हृदय गति, रक्तचाप, श्वसन, पाचन और यौन उत्तेजना जैसी अनैच्छिक प्रक्रियाओं को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्रोसायनोसिस की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock
एक्रोसायनोसिस के बारे में जानिए

एक्रोसायनोसिस, एक प्रकार की फंक्शनल पेरिफेरल आर्टरी डिजीज है, जिसके कारण दोनों हाथों और या दोनों पैरों का रंग नीला पड़ जाता है। प्राथमिक तौर पर एक्रोसायनोसिस को ज्यादातर रोगियों में आमतौर पर हानिरहित समस्या माना जाता है, लेकिन अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है।

कोरोना संक्रमण के कारण यह समस्या क्यों विकसित हुई है इस बारे में समझने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Venous insufficiency and acrocyanosis in long COVID: dysautonomia

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें