मानव शरीर भी मशीन की ही तरह है और जिस तरह मशीन के कल-पुर्जे खराब होते हैं, उसी तरह शरीर के भी कल-पुर्जों में खराबी आती है। श्वसन तंत्र से लेकर पाचन तंत्र समेत शरीर के कई अंगों में खराबी आ सकती है। खाने के बाद भोजन के पाचन, अवशोषण और निकास तक की पूरी प्रक्रिया में हमारे लिवर का अहम रोल होता है। कई बार ऐसा होता है कि खाने-पीने को लेकर हमने जरा लापरवाही बरती और हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। उम्र के साथ लिवर का कमजोर होना भी आम बात है। यहां हम आपको कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया तो आपका लिवर बिल्कुल स्वस्थ रहेगा और आप तंदुरुस्त रहेंगे।