प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अगर बात की जाए कि बच्चों में बर्ड फ्लू के लक्षण कैसे पहचाने जाएं, तो यहां ये जानना जरूरी है कि इसके लक्षण बाकी अन्य फ्लू जैसे भी हो सकते हैं। बर्ड फ्लू के लक्षण हैं नाक बहना, गले में खराश रहना, खांसी, सिर में दर्द, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और कंजक्टिवाइटिस। वहीं, जो मामले गंभीर होते हैं उनमें नाक से खून बहना, उल्टी-दस्त और मिर्गी आने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। संक्रमित होने के तीन से पांच दिन या कई बार सात दिन बाद भी इसके लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।