फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों महिलाओं को रोजाना खाना चाहिए एक केला, मिलते हैं ये गजब के फायदे

Thu, 16 Sep 2021 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केला खाने का फायदा - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हमारे खानपान पर हमारी सेहत काफी निर्भर करती है, क्योंकि हम क्या खा रहे हैं, कैसा खाना खा रहे हैं, हमारे खाने में आयरन, प्रोटीन जैसी चीजें कितनी हैं या नहीं हैं? इन सब बातों की वजह से हमारा खाना हमें स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाता है। वहीं, फल भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जैसे केले को ही ले लीजिए। केला स्वास्थ्य को कई फायदे देता है और ये महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। रोजाना एक केले का सेवन करके महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रह सकती हैं। अक्सर देखा जाता है कि दूसरों का ख्याल रखने के चक्कर में महिलाएं अपने आहार पर ध्यान नही दे पाती हैं। इसलिए रोजाना एक केला महिलाओं की काफी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं केले के फायदों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केला खाने का फायदा - फोटो : Pixabay
दिल के लिए फायदेमंद
  • एक केला कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने में मदद करता है। वही, जब कोलेस्ट्रॉल और बीपी दोनों कंट्रोल में रहते हैं, तो दिल खुद ब खुद स्वस्थ रहता है। स्ट्रोक, दिल का दौरा और हृदय रोगों में बचाव होता है। इसलिए रोजाना एक केले का सेवन करना फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 5
केला खाने का फायदा - फोटो : iStock
पाचन तंत्र के लिए सही
  • केला हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। केले के नियमित सेवन से भोजन सही तरीके से पच जाता है। साथ ही गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों में भी ये आराम देने काम करता है। 

4 of 5
केला खाने का फायदा - फोटो : iStock
खून की कमी (एनिमिया) से बचाव
  • महिलाओं में खून की कमी के कारण वो एनिमिया की शिकार तक हो जाती हैं। ऐसे में केला आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें आयरन की काफी सही मात्रा पाई जाती है। रोजाना एक केले का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती है और उनका एनीमिया से बचाव भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केला खाने का फायदा - फोटो : iStock
हड्डियां होती हैं मजबूत
  • महिलाओं को ज्यादातर कैल्शिमय की दिक्कत होती है और उनके शरीर में इसकी कमी हो जाती है, जिसके कारण उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द की समस्या घेर लेती हैं। ऐसे में केले में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आपको रोजाना एक केले का सेवन करना चाहिए, इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें