फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लोगों को कोरोना के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा, कहीं आप भी तो नहीं हैं दायरे में?

Wed, 07 Apr 2021 10:16 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
नोबल कोरोनावायरस को मुख्यरूप से सांस से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन हाल के अध्ययन बताते हैं कि इसके संक्रमण का खतरा तमाम अन्य प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों वाले लोगों को भी हो सकता है। हाल के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते खतरे से जुड़े कई नए जोखिम कारकों के बारे में पता चला है। इससे वैज्ञानिक यह निर्धारित कर सकते हैं कि इस घातक वायरस के प्रति कौन सा व्यक्ति कितना अधिक संवेदनशील है।
विज्ञापन

2 of 6
मोटापा
अब तक आपने डायबिटीज, हृदय रोग, सांस से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोविड-19 संक्रमण का ज्यादा खतरा होने के बारे में सुना होगा। नए अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया है कि जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा होता है, ऐसे लोगों को भी संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है। आइए जानते हैं अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं को और क्या-क्या पता चला जिसे जानना आपके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है?
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन से क्या पता चला?
प्लॉस वन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने टाइप-2 डायबिटीज और हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले लोगों में कोविड संक्रमण का खतरा अधिक पाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए 40 साल से अधिक उम्र के 500,000 ब्रिटिश लोगों के आंकड़ों पर किए अध्ययन के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है। 

4 of 6
covid 19 test - फोटो : iStock
वायरस से संक्रमित लोगों की स्वास्थ्य स्थितियों की जांच के बाद शोधकर्ताओं ने गैर संक्रमित लोगों से इसकी तुलना की। उन्होंने पाया कि जिन लोगों का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव था, उनमें से ज्यादातर लोगों को मोटापे या टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां पहले से थीं। इसके विपरीत, जिन व्यक्तियों का कोविड टेस्ट निगेटिव था उनमें गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सही होने के साथ उनका वजन भी सामान्य था।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर और कार्डियोलॉजी अनुसंधान के निदेशक चार्ल्स होंग के अनुसार, कुछ आधारभूत कार्डियोमेटाबोलिक फैक्टर किसी व्यक्ति को कोविड -19 के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं जबकि अन्य व्यक्तियों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्सरसाइज
क्या करें?
प्रोफेसर होंग के अनुसार इस समय लोगों के लिए वजन को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान देते हुए गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें