फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के दोस्त और दुश्मन दोनों हैं नमक और शक्कर, ना कम खाएं ना ज्यादा खाएं

Thu, 26 Aug 2021 11:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : istock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

दफ्तर में काम करते करते अचानक आशिमा को कमजोरी सी महसूस होने लगी। उसे चक्कर से आने लगे। आनन फानन उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया और जांच के बाद पता चला उसकी शुगर लो हो गई थी। डॉक्टर ने दवाइयों और हिदायतों के साथ उसको घर भेजा। असल मे पूरी तरह स्वस्थ आशिमा ने वजन घटाने के लिए शक्कर का सेवन बिल्कुल बन्द कर दिया था और खाने की मात्रा भी आधी कर दी थी।दूसरी तरफ अंकित ने अपने परिवार में हाई बीपी की हिस्ट्री देखते हुए नमक को अपनी डाइट में से गायब ही कर दिया। यहां तक कि उसने भोजन में भी एकदम कम नमक लेना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में जिम से निकलने के बाद अचानक उसे कमजोरी सी महसूस होने लगी। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह आवश्यकता से बहुत कम नमक ले रहा था, जिसकी वजह से उसके शरीर में खनिज लवण की कमी होने लगी और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगी थी।
विज्ञापन

2 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
शरीर के लिए जरूरी नमक और शक्कर
  • यह सही है कि नमक और शक्कर दोनों की ही अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक है। इनकी अधिकता से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा आदि समस्याएं हो सकती हैं, जो आगे जाकर हृदय रोग से लेकर किडनी सम्बन्धी रोग व कैंसर तक का कारण बन सकती हैं। लेकिन सीमित मात्रा में इनका सेवन शरीर के लिए जरूरी भी होता है।
विज्ञापन

3 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay
* सोडियम और क्लोराइड से मिलकर बना नमक शरीर में खनिज लवणों का संतुलन बरकरार रखते है। खासकर जब आप पसीने के रूप में शरीर से भरपूर मात्रा में खनिज लवण बाहर कर देते हैं, तब नमक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

4 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
* याद कीजिए कि डायरिया होने यानी दस्त लगने पर डॉक्टर आपको नमक-शक्कर का घोल बनाकर पीने को कहते हैं। इसमें शक्कर-नमक दोनों की मात्रा बहुत कम ली जाती है क्योंकि इतनी ही मात्रा शरीर में हो रही खनिज लवण की कमी की पूर्ति के लिए काफी होती है।
विज्ञापन

5 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
* कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि की ही तरह सोडियम भी शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे नर्व्स और मसल्स (तंत्रिकाओं और मांसपेशियों) को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

6 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
* शरीर में स्फूर्ति बनाये रखने और ऊर्जा देने के लिए शक्कर और नमक दोनों का सेवन सीमित मात्रा में जरूरी होता है।

* यदि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है तो सीमित मात्रा में नमक की जरूरत इसी ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने के लिए जरूरी होती है। 
विज्ञापन

7 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
* इसी तरह सीमित मात्रा में शक्कर की जरूरत दिमाग, तंत्रिका तंत्र और लाल रक्त कोशिकाओं के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी होती है

8 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
* प्रतिदिन 1 चम्मच नमक का उपयोग पूरे दिन में शरीर के लिए पर्याप्त होता है। इसी तरह दिनभर में 5-8 चम्मच तक शक्कर भी शरीर के लिए (डायबिटीज के रोगियों को छोड़कर) पर्याप्त होती है।

9 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay
* शक्कर और नमक की अधिकांश मात्रा फलों और सब्जियों तथा अनाज से पूरी हो जाती है। इसलिए अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां शामिल करें
विज्ञापन

10 of 10
नमक और चीनी के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock
* भोजन में अलग से डाले गए नमक और शक्कर असली शत्रु होते हैं। इनके अलावा जंक फूड, कोल्ड्रिंक्स, चॉकलेट, मिठाई, नमकीन आदि में मौजूद शक्कर व नमक की अतिरिक्त मात्रा खासतौर पर शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसलिये इनसे दूरी बनाएं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें