फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ सिगरेट ही नहीं इन चीजों को खाने से भी होता है खतरनाक कैंसर

Mon, 25 Mar 2019 02:51 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
आजकल के दौर में कैंसर एक आम समस्या हो गया है। गलत लाइफस्टाइल व खराब खानपान इसका मुख्य कारण तो है ही। साथ ही गलत चीजों का सेवन करने से भी कैंसर होता है जिसमें मुख्य कारण है धुम्रपान। लेकिन क्या आपको पता है कि सिगरेट पीने के अलावा और किन कारणों से कैंसर की शिकायत होती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि धुम्रपान के अलावा और किन चीजों से कैंसर होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pexels.com
शराब के अधिक सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा जैसी गंभीर बीमारियां तो होती ही हैं। साथ में कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है। एक ताजा स्टडी के अनुसार शराब का सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर की संख्या में तीस फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए शराब का सेवन करने से बचें। 
विज्ञापन

3 of 5
रेड मीट
रेड मीट का कम सेवन करने से कई तरह के कैंसर से लाभ तो होता है मगर इसका अधिक सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कई अलग-अलग स्टडी के अनुसार रेड मीट का सेवन करने से कैंसर से होने वाली मृत्यु का खतरा लगभग दस फीसदी तक बढ़ जाता बै। रेड मीट में लिनोलिक एसिड का गुण पाया जाता है। लेकिन प्रतिदिन इसका सेवन करने से कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। रेड मीट का सेवन करने से स्तन, बड़ी आंत एवं प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ने का खतरा बढ़ता है। 

4 of 5
हॉट डॉग्स और सॉस
हॉट डॉग्स और सॉस में अधिक मात्रा में नमक और केमिकल मौजूद होता है। इसमें सोडियम नाइट्रेट स्मोक्टड होता है, जिससे कैंसर की उत्पति होती है। स्टडी के अनुसार इसका नियमित सेवन करने वाले लोगों में सामान्य लोगों के मुकाबले 43 प्रतिशत लोगों की मौत में बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
डोनट्स
डोनट्स कैंसर के खतरे को एक से अधिक प्रकार से बढ़ा सकता है। डोनट्स सफेद आटे, चीनी और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल से तैयार किया जाता है और इसमें उपस्थित चीनी की मात्रा शरीर में इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित करती है। 
नोटः अगर आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरुर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें