केला भारत में सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाले फलों में से एक है। लगभग सभी मौसम में मिलने वाला यह फल आपके लिए पर्याप्त आहार हो सकता है। केले में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो वजन घटाने, पाचन और हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में आपकी मदद कर सकते हैं। अन्य मीठे फलों की तुलना में इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिससे यह वजन को नियंत्रित रखने वाला फल माना जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, फोलेट, कॉपर आदि की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना सिर्फ दो केले खाने की आदत आपके शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है।
एक मध्यम आकार का केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। दस्त जैसी समस्याओं के घरेलू इलाज के रूप में भी केले के सेवन को काफी फायदेमंद माना जाता रहा है। विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना केला खाने की आदत बनाने की सलाह देते हैं। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।