फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugarcane Juice: गर्मियों का सुपर एनर्जी ड्रिंक, पाचन से लेकर पीलिया तक की समस्याओं में फायदेमंद

Fri, 03 Jun 2022 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गन्ने के जूस के फायदे - फोटो : istock
गर्मी के दिनों में गन्ने के जूस का सेवन न केवल आपको रिफ्रेश करने में मदद करता है साथ ही इससे सेहत के लिए भी कई तरह के लाभ हो सकते हैं। यह जूस आपको त्वरित रूप से एनर्जी देने के साथ गर्मी के दुष्प्रभावों को भी कम करने में सहायक है। अध्ययनों में गन्ने के जूस के सेवन को कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है। पाचन को ठीक रखने से लेकर पीलिया जैसी समस्याओं को कम करने तक के लिए इसके सेवन की विशेषज्ञ सलाह देते हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में सेहत के लिहाज से गन्ने के जूस को अत्यंत लाभप्रद पाया गया है। इसमें पानी की मात्रा होती है, जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर, पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। इस तरीके से देखें तो गन्ने का जूस अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है और उन आवश्यक तत्वों से भरपूर होता है जिनकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। आइए गन्ने के जूस के सेवन से शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गर्मियों में जरूर करें गन्ने के जूस का सेवन - फोटो : Pixabay
अद्भुत ऊर्जा बूस्टर

गन्ने का जूस न केवल आपको निर्जलीकरण की समस्या से बचाता है साथ ही  एक अद्भुत एनर्जी बूस्टर भी है। यह आपके शरीर के तापमान को भी कम करने के साथ शीतलन प्रभाव डालता है, साथ ही शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। गन्ने के रस में मौजूद साधारण शर्करा आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित हो जाती है जो ग्लूकोज के रूप में आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है। गर्मी के कारण शरीर से गायब ऊर्जा को प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा साधन हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
वजन कम करने के तरीके - फोटो : iStock
वजन कम करने में सहायक है जूस

गन्ने का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि  गन्ने के जूस में उच्च मात्रा में फाइबर होता है  जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। ऐसे में आपको अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है जिससे वजन को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल सकती है।  गन्ने का रस आपके पेट को साफ करने के साथ  मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जो उचित वजन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। 

4 of 5
लिवर के लिए फायदेमंद है गन्ने का जूस - फोटो : Pixabay
पाचन और लिवर के लिए फायदेमंद

गन्ने के जूस का सेवन आपके पाचन को ठीक बनाए रखने में सहायक है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करने के साथ पेट को स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार है। गन्ने के रस में मौजूद पोटैशियम, पेट में पीएच स्तर को संतुलित करने के साथ पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है। पेट के संक्रमण को रोकने में भी इसे काफी फायदेमंद पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीलिया में गन्ने के जूस का सेवन - फोटो : iStock
पीलिया की समस्या में लाभकारी

आयुर्वेद के अनुसार, गन्ने का रस पीलिया के लक्षणों को कम करने में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर को मजबूत करने के साथ हार्मोन्स के संतुलन को बढ़ावा देता है जिससे पीलिया की समस्या को ठीक करने में मदद मिल सकती है। गन्ने के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को संक्रमण से बचाने के साथ  बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रण में रखता है, जिससे पीलिया की समस्य में राहत मिलती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें