फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: दाढ़ी बढ़ाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है कोरोना, यहां जानें बचाव के उपाय

Sat, 12 Jun 2021 05:10 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बहुत सारे पुरुषों ने अपनी दाढ़ी के बालों को बढ़ाया - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Ashish Sabwani

डॉ आशीष साबवानी

चर्म रोग विशेषज्ञ, रेडिएंट स्किन क्लिनिक, लखनऊ

डिग्री- एमबीबीएस, एमडी- डर्मेटोलॉजी

अनुभव- 7 वर्ष

देश में कोरोना वायरस की पहली और फिर दूसरी लहर ने हर किसी की जीवनशैली को बर्बाद कर दिया है। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए सरकार ने लंबा लॉकडाउन लगाया, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में ही कैद हो गए। ऐसे में दफ्तर का काम भी घर से ही होने लगा। वहीं लॉकडाउन में एक चीज देखी गई की बहुत सारे पुरुषों ने अपनी दाढ़ी के बालों को बढ़ाया। इसके पीछे की दो वजह सामने आई। पहली ये कि सैलून बंद होने की वजह से ऐसा करना लोगों की मजबूरी हो गई थी, तो दूसरा ये कि कुछ लोग अपनी इस बढ़ती दाढ़ी को लेकर खुश थे क्योंकि वो ऐसा करना चाहते थे। लेकिन हाल ही में सामने आया कि बढ़ती हुई दाढ़ी भी आपको कोरोना की चपेट में ला सकती है। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि किस तरह बढ़ी हुई दाढ़ी आपके कोरोना संक्रमित होने के जोखिम को बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन

2 of 6
मास्क को ठीक से लगाने में समस्या आती है - फोटो : iStock

मास्क की ढील से होगा कोरोना
त्वचा रोग विशेषज्ञ के अनुसार बढ़ती हुई दाढ़ी से कोरोना होने के पीछे कोई बहुत गहरा विज्ञान नहीं है बल्कि इससे मास्क को ठीक से लगाने में समस्या आती है। जब मासिक ठीक तरह से नहीं लग सकेगा तो आपका संक्रमण का खतरा बढ़ा जाएगा। उसके अलावा एक बात यह भी है कि आपका बार-बार ध्यान मास्क पर ही रहेगा। आप उसे ऊपर-नीचे करते रहेंगे। मुंह और नाक के आसपास हाथ लगना इस समय में तो बिल्कुल सही नहीं है। 





 
विज्ञापन

3 of 6
रैशेज, लालपन, एलर्जी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं - फोटो : social media

त्वचा रोग भी हो सकता है
गर्मियों में लंबी दाढ़ी रखना कोई सरल काम नहीं है। इसमें तरह-तरह के जीवाणु होते हैं जिससे कि रैशेज, लालपन, एलर्जी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कई बार मास्क को ठीक करने में ही यदि दाढ़ी का एकाध बाल भी यदि खींचा गया तो लंबे समय के लिए परेशानी आपके गले पड़ सकती है इसलिए दाढ़ी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

 

 

4 of 6
मुंहासे हो सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

दाढ़ी को ट्रिम और संवारने के लिए इन तरीकों की ले सकते हैं मदद

घर पर करें चेहरे की सफाई
गर्मियों के मौसम में व्यक्ति के शरीर में सामान्य से अधिक पसीना आता है, जिससे अक्सर बैक्टीरिया का विकास होता है। पसीने से चिपकी गंदगी और धूल के साथ मिल जाने पर आपकी त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं। इनसे बचने के लिए आप रोजाना दिन में दो बार फेस वाश से अपना चेहरा धो सकते हैं।
 

 

विज्ञापन

5 of 6
चेहरे के बालों को साफ-सुथरा रख सकें - फोटो : Pixabay

ऐसे रख सकते हैं स्टाइलिश दाढ़ी
आपको अपनी दाढ़ी को अगर स्टाइलिश रखना भी है, तो आपको कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आप अपने चेहरे के बालों को साफ-सुथरा रख सकें। इसमें आपकी मदद ट्रिमर कर सकता है। इसमें आप बालों को अपने हिसाब से छोटा या बड़ा रख सकते हैं, दाढ़ी को हल्का कर सकते हैं और समय-समय पर चेहरे की इससे सफाई भी हो जाती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आप घर पर अपनी दाढ़ी बना सकते हैं - फोटो : getty images
घर पर भी कर सकते हैं बालों की देखभाल
अगर आप कोरोना के डर से सैलून नहीं जाना चाहते हैं, तो आप घर पर रहकर भी अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। आप घर पर अपनी दाढ़ी बना सकते हैं। इसके अलावा आप ये भी कर सकते हैं कि सबसे पहले अपने बालों में तेल लगाएं और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर एक तौलिया लें और उसे गर्म पानी में डुबोएं। इसके बाद तौलिये को अपने बालों के चारों ओर लपेटें ताकि भाप आपके स्कैल्प के अंदर तेल को प्रवेश कराने में मदद कर सके। आखिर में फिर आपको अपने बालों को एक अच्छी गुणवत्ता वाले शैम्पू और कंडीशनर से धो लेना है।

नोट- यह लेखरेडिएंट स्किन क्लीनिक के डॉ आशीष साबवानी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर आशीष साबवानी पिछले सात सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्रियां केजीएमसी लखनऊ एवं एमयूएचएस नासिक से ली है। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें