करवाचौथ का व्रत
- फोटो : istock
व्रत के दौरान रखें सेहत का ख्याल
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, करवा चौथ के व्रत के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, इसके लिए जरूरी है कि आप एक दिन पहले के अपने खान-पान पर विशेष ख्याल रखें। करवा चौथ की शुरुआत सरगी नामक कार्यक्रम से होती है जिसमें व्रत शुरू करने से पहले कुछ विशेष आहार का सेवन किया जाता है।
आइए जानते हैं कि करवा चौथ व्रत के एक दिन पहले और सरगी के दौरान किन चीजों का सेवन कर सकते हैं जो आपको व्रत के दौरान भी ऊर्जावान रखनें में मदद करती हैं और किन चीजों से बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए?