कोरोना संक्रमण का प्रकोप दुनियाभर में पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से जारी है। इस दौरान वायरस में हुए कई तरह के म्यूटेशन इसे और भी खतरनाक बना रहे हैं, इसे देखते हुए वैज्ञानिक तीसरी लहर को लेकर तमाम तरह की आशंका जता रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में दवाओं के साथ लोगों का रुझान पारंपरिक और आयुर्दिक चिकित्सा पद्धति की तरफ भी देखने को मिला। लोगों ने संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह की घरेलू औषधियों को प्रयोग में लाना शुरू कर दिया, कुछ औषधियों से लाभ भी मिला। वैज्ञानिकों ने घर में प्रयोग में लाई जाने वाली औषधियों की गुणवत्ता पर शोध करके कोरोना में इसके लाभ के बारे में जानने की कोशिश की। इसी क्रम में हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कलौंजी के बीज को कोरोना संक्रमण के इलाज में काफी फायदेमंद होने का दावा किया है।
सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि निगेला के बीज जिन्हें कलौंजी के रूप में जाना जाता है, वह कोविड-19 संक्रमण के इलाज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। निगेला सटीवा नाम के पौधे से प्राप्त होने वाली कलौंजी पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में बहुतायत मात्रा में पाई जाती है। भारत में यह घरों में एक आम मसाले के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है, कुछ हिस्सों में इस सौंफ के फूल के रूप में भी जाना जाता है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर कोविड-19 के इलाज में यह किस प्रकार से फायदेमंद है?